चूरू | गांधी कॉलोनी स्थित देवनारायण मंदिर में भामाशाह भंवर गुर्जर व गोपीराम शर्मा की ओर से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ थे तथा अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि चूरू विधायक हरलाल सहारण थे। राठौड़ ने कहा कि अंचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल देकर राहत प्रदान करना सराहनीय है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पार्षद लीलाधर शर्मा, पार्षद लक्ष्मी देवी गुर्जर, पवन गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालान, विष्णु शर्मा, जीवनमल सैनी, बुधमल गुर्जर, मदन गोपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।


