मंदिर में बुजुर्गों से मारपीट:वारदात सीसीटीवी में कैद, आरोपियों को नहीं पकड़ने पर कमिश्नर से मिले पीड़ित

जयपुर के लालकोठी थाना पुलिस ने 75 साल के बुजुर्ग समेत कई लोगों के साथ मंदिर में मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वारदात दिखाई दे रही है। जिसके बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित पक्ष आज जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से मिला और आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने लालकोठी थाना सीआई को जल्द कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित बृज मोहन (76) ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह सवा 9 बजे वह रोजाना की तरह ही रामनिवास बाग स्थित शिव सत्संग भवन में गए हुए थे। जहां पर पहले से मौजूद संजय पाराशर, माधव पाराशर, संजय का छोटा बेटा और संजय की पत्नी ने वहां पर पूजा करने वालों के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखते ये लोग पूजा करने वाले लोगों से उलझने लगे जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। इस परिवार की ओर से मंदिर में मौजूद कई सीनियर सिटीजन के साथ मारपीट और गाली गलौच की गई। जिस पर पीड़ितों ने लालकोठी थाने में घटना को लेकर रिपोर्ट दी। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई एक्शन नहीं लिए जाने पर आज पीड़ित पक्ष के कई बुजुर्ग जयपुर पुलिस कमिश्नर से मिले और घटना को लेकर जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *