मंदिर में हवन यज्ञ करके डाली आहुतियां

अमृतसर| छेहर्टा न्यू रणजीत पुरा स्थित बाबा भौडे वाले मंदिर में शनि जंयती संगत के सहयोग से मनाई गई। संत विशाल की अध्यक्षता में पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके यज्ञशाला की पवित्र अग्नि जलाई। इसके बाद नवग्रह पूजन किया। वहीं पंडितों ने मिलकर यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां डलवाई। इसी दौरान महिला भजन मंडली ने शनिदेव महाराज का गुणगान किया। अंत में भंडारा भी लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *