अमृतसर| मंदिर श्री बाबा जी, गली लाला वाली में वार्षिक भंडारा , एवं ब्रह्म भोज संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर नाग देवता जी की पूजा अर्चना की गई। महिला मंडली में संकीर्तन किया। हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। मंदिर के सेवक संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से भंडारे का आयोजन 18 जून को होता है। इस मौके पर कई भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


