मंदिर से कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

लुधियाना| सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में 13 अगस्त से आरंभ हो रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 31 सुहागिनों ने सिर पर पवित्र कलश धारण किया, वहीं यजमान भक्तों ने श्रीमद्भागवत वेद को सिर पर रखकर शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाया। कथा वाचक आचार्य प्रफुल महाराज ने विधिविधान से कलश यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा हैबोवाल के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी, जहां भक्तों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया और पूरे मार्ग में श्रीहरि भगवान की महिमा का गुणगान हुआ। मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन, उपप्रधान अनुज मदान, सचिव सौरव जैन सहित अरविंद टिल्लू, नरिंदर नंदू, संदीप पब्बी, नितिन, अमित कपूर, अनिल जैन आदि श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। अमन जैन और अनुज मदान ने बताया कि सनातन धर्म में भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार है। यात्रा में शामिल महिलाएं लाल और पीले वस्त्रों में भक्ति भाव से सराबोर थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *