लुधियाना| प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मंदिर में सुशोभित श्री हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंखें चोरी कर लीं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अखिलेश शुक्ला और मधुर शुक्ला ने बताया कि आज मंगलवार होने के चलते मंदिर में काफी भीड़ थी कि तभी कुछ भक्तों ने सिंदूर चढ़ाते हुए पाया कि भगवान श्री हनुमान जी की चांदी की आंखें गायब थीं। मंदिर कमेटी के साथ साथ मोहल्ला निवासियों ने खन्ना के एसएसपी को अपील करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से इस इलाके में गश्त को और तेज किया जाए ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें और धार्मिक स्थान भी सुरक्षित रह सकें।


