मऊगंज एसपी ने दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:ठिकानों पर पुलिस की लगातार दबिश; दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित

मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक सोनी ने गुरुवार शाम बताया कि थाना मऊगंज में दर्ज दोनों आपराधिक प्रकरणों में प्रत्येक फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम राशि आरोपी को पकड़वाने या उसकी गिरफ्तारी से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रदान की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तार पर इनाम घोषित पहले मामले में आरोपी संतोष उर्फ (26) लाला उर्फ यश सोनी वांछित है। वह शिवकुमार सोनी का पुत्र और बहुती निवासी है। घटना के बाद से ही संतोष फरार है और पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसी तरह, थाना मऊगंज में दर्ज एक अन्य प्रकरण में आरोपी राकेश कुमार (28) नीरत फरार है। वह भगवानदीन नीरत का पुत्र और ढेरा निवासी है। राकेश भी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस लगातार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इनाम केवल आरोपियों की गिरफ्तारी या उनसे संबंधित सटीक जानकारी देने वाले को ही दिया जाएगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय मऊगंज पुलिस अधीक्षक का ही मान्य होगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *