मऊगंज की गोशाला में दो बैलों से क्रूरता:बैलों को पीटकर बांधा, मरने के लिए छोड़ा; सरपंच बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले की हनुमना जनपद स्थित दामोदरगढ़ गोशाला में दो बैलों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने बैलों को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें बांधकर मरने के लिए छोड़ दिया। गांव के कुछ लोगों पर दो बैलों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। उन्हें डंडों से मारा गया और घसीटते हुए गोशाला लाया गया। इसके बाद दोनों बैलों के पैर रस्सियों से कसकर बांध दिए गए और उन्हें घंटों तक जमीन पर पड़ा छोड़ दिया गया। सरपंच बोले- गोवंश को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई हो घटना की सूचना मिलने पर ग्राम सरपंच हर्षलाल कोल तत्काल गोशाला पहुंचे। उन्होंने बैलों के बंधे पैर खुलवाए, उन्हें पानी पिलाया और उनकी जान बचाने का प्रयास किया। सरपंच ने गांव के कुछ लोगों पर गोशाला की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वे ऐसे मामलों का विरोध करते हैं, तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं। यह घटना गौशालाओं की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं पर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *