मऊगंज की बच्ची को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा:रीवा में लिवर फेलियर के बाद डॉक्टर्स ने किया रेफर

मऊगंज जिले की एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को गंभीर लिवर फेलियर के बाद प्रधानमंत्री एयर एंबुलेंस के जरिए रीवा से भोपाल शिफ्ट किया गया है। मऊगंज निवासी रोहित दुबे की 5 वर्षीय बेटी को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण पांच दिन पहले रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच और डॉक्टरों के परीक्षण में पता चला कि बच्ची का लिवर पूरी तरह फेल हो चुका है। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल भोपाल ले जाने की सलाह दी। उपमुख्यमंत्री ने की एयर एंबुलेंस की व्यवस्था बच्ची की गंभीर स्थिति की जानकारी जब उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला तक पहुंची, तो उन्होंने शासन स्तर पर समन्वय कर प्रधानमंत्री एयर एंबुलेंस सेवा को सक्रिय किया, ताकि बिना समय गंवाए बच्ची को सुरक्षित भोपाल पहुंचाया जा सके। बुधवार, 24 दिसंबर को दोपहर लगभग 3 बजे बच्ची को रीवा हवाई पट्टी से भोपाल के लिए एयरलिफ्ट किया गया। भोपाल पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। समय पर मिली इस सुविधा ने बच्ची के बचने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। परिजन ने जताया आभार बच्ची के पिता रोहित दुबे ने मुश्किल वक्त में मिली इस बड़ी मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विशेषकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार माना है। उन्होंने कहा कि समय पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलने से उनकी बेटी को नया जीवन मिलने की आस जगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *