मऊगंज: मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश:बैंक खुले रहेंगे; छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल शुरू

मऊगंज जिले में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने सोमवार को आदेश में स्पष्ट किया है कि यह अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में लागू रहेगा। हालांकि, जिले के कोषालय, उप कोषालय और बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा। इसी बीच अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एमपी टॉस पोर्टल पर वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति और आवास सहायता के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं। जिला संयोजक, अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विकास ने सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों को इस संबंध में सूचित करें। लंबित छात्रवृत्ति के आवेदनों को पोर्टल पर अपडेट करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि छात्रवृत्ति और आवास सहायता के प्रकरणों के लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *