मऊगंज में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक घायल:गंभीर चोटें आईं, साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र में बराब गांव के पास नहर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, नहर मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। अपनी बहन के गांव बेल्हा जा रहा था बाइक सवार घायल युवक की पहचान संजय कोल (29) के रूप में हुई है, जो ग्राम फूल हरचंद्र सिंह का निवासी है। संजय अपनी बहन के गांव बेल्हा जा रहा था। बराब नहर के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। हाथ और शरीर पर आई गंभीर चोटें साइकिल सवार को टक्कर से बचाने की कोशिश में संजय ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बाइक फिसल गई और संजय सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में संजय कोल को हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। उन्होंने घायल युवक को उठाकर सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *