मऊगंज में अवैध गिट्टी परिवहन पर दो ट्रक जब्त:कलेक्टर ने लगाया 9.20 लाख का जुर्माना, दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

मऊगंज जिले में अवैध खनन और गिट्टी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। शाहपुर थाना इलाके के खटखरी गांव में ट्रैफिक पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने मिलकर गिट्टी से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों के पास गिट्टी ले जाने के लिए जरूरी कागज नहीं थे, जिसके बाद कलेक्टर ने लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। खटखरी गांव में जब रूटीन चेकिंग चल रही थी, तब पुलिस ने ट्रक नंबर UP63 BT 5658 और UP64 BT 6854 को रोककर उनकी जांच की। जब ड्राइवरों से गिट्टी ले जाने की रॉयल्टी पर्ची या अनुमति के कागज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया और मामला आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर ऑफिस भेज दिया। कलेक्टर ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का जुर्माना इस मामले की सुनवाई के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अपना फैसला सुनाया। उन्होंने दोनों ट्रकों पर कुल 9 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आगे भी जारी रहेगी सख्त चेकिंग अफसरों ने साफ कर दिया है कि जिले में कहीं भी अवैध तरीके से खुदाई या बिना अनुमति के खनिजों का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की चेकिंग और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *