मऊगंज में ऑडियो लीक के बाद सब इंजीनियर बर्खास्त:एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर कार्रवाई की तैयारी; BJP जिलाध्यक्ष ने आयुक्त को लिखा पत्र

मऊगंज में न्यायालयों और वरिष्ठ अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा ऑडियो सामने आया था। इस पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जनपद शिक्षा केंद्र नईगढ़ी के संविदा सब इंजीनियर प्रवीण कुमार पांडेय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.बी. रावत पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित बातचीत से जुड़ा है। इसमें सब इंजीनियर प्रवीण पांडेय और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.बी. रावत पर न्यायालयों, वरिष्ठ अधिकारियों और कोर्ट पर अमर्यादित टिप्पणियां करने का आरोप है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया था कि “पैसों से मनचाहे आदेश करवाए जा सकते हैं।” एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर कार्रवाई की संभावना प्रवीण पांडेय को इस संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनका जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने संविदा नियम 9(9.5) और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.बी. रावत का नाम भी इस विवादित ऑडियो में सामने आया है। कथित तौर पर वे कहते सुनाई देते हैं कि “पैसे से हर जगह मैनेज हो जाता है… फैसला भी बदलवा लेते।” इन बयानों को कलेक्टर और न्यायालय की गरिमा पर सवाल उठाने वाला माना जा रहा है। रावत को भी नोटिस जारी किया गया है और उन पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है। इस विवादित ऑडियो का संबंध जिलहंडी पंचायत से हुई है, जिसमें लगभग 68 लाख रुपए की अनियमितता भी जोड़ा जा रहा है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर हुई सुनवाई में कलेक्टर ने 6 अधिकारियों-कर्मचारियों पर रिकवरी कायम रखी थी। इस आदेश के ठीक एक महीने बाद ही यह ऑडियो वायरल हुआ है। BJP जिलाध्यक्ष ने भी लिखा आयुक्त को पत्र ऑडियो मामले पर अब BJP जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने रीवा संभाग आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि ऑडियो में जिला प्रशासन से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हाई कोर्ट तक बिकाऊ होने जैसी बातें कही जो न्यायिक प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने दोषियों पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मऊगंज प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि “अमर्यादित व्यवहार और अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” प्रवीण पांडेय पर कार्रवाई के बाद अब एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एसबी रावत पर कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… कलेक्टर को 5 लाख देते…68 लाख की रिकवरी नहीं निकलती, दो अफसरों की बातचीत का ऑडियो लीक मऊगंज जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सब इंजीनियर के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एसबी रावत ये कहते सुनाई दे रहे हैं कलेक्टर को पांच लाख दे दिए होते तो ये नौबत नहीं आती। आजकल पैसे से हर जगह मैनेज हो जाता है। पढ़े पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *