मऊगंज में देवरानी ने की जेठानी की जमकर धुनाई:लाठी-डंडे के हमले से सिर पर आई गंभीर चोट, इलाज जारी

मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्दिहा गांव में मंगलवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। देवरानी ने अपनी जेठानी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, देवरानी गुड़िया साकेत ने अपनी जेठानी दुर्गा साकेत (पति रामदयाल साकेत, उम्र 40 वर्ष) के सिर पर लाठी से जोरदार वार किया। इस हमले में दुर्गा साकेत लहूलुहान हो गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल घायल दुर्गा साकेत को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यह विवाद दोनों परिवारों के बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर शुरू हुआ था। बच्चों की मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देवरानी और जेठानी के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। मारपीट की सूचना पर देवतालाब थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *