मऊगंज में नशीली सिरप की सप्लाई:लौर में एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने जेल भेजा

मऊगंज जिले की लौर पुलिस ने नशीली कफ सिरप सप्लाई करने वाले फरार आरोपी अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह है पूरा मामला इस मामले की शुरुआत 29 सितंबर 2025 को हुई थी, जब पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कूटी से 29 शीशी नशीली कफ सिरप पकड़ी थी। उस समय पुलिस ने आशीष गुप्ता और रितेश गुप्ता नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन दोनों ने खुलासा किया था कि उन्हें यह नशीली सिरप लौर निवासी अमित गौतम ने ही सप्लाई की थी। तभी से पुलिस अमित की तलाश कर रही थी। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि आरोपी अमित गौतम (25) गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एमपी ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीओपी सचि पाठक ने कहा- नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अवैध नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *