मऊगंज में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी पिता का दोस्त:घर लौटते समय बाइक पर बैठाकर गंदी हरकत की; पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मऊगंज में शुक्रवार को 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता के दोस्त ने चलती बाइक में छेड़छाड़ की। करीब 1.30 बजे लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गया, रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर सारी बात परिजनों से बताई। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर 4 बजे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बैंक जाते समय पिता का दोस्त बाइक पर ले गया पीड़िता ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक से खटखरी बाजार में बैंक खाता खुलवाने जा रही थी। रास्ते में पानी की फैक्ट्री के पास उसके पिता का दोस्त मिला, जो उनके साथ बाइक पर पीछे बैठ गया। लौटते समय रास्ते में आरोपी ने बुरी नीयत से नाबालिग के सीने पर कपड़ों के ऊपर से बार-बार हाथ लगाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया, लेकिन शर्म के कारण उसने तत्काल अपने पिता को घटना के बारे में नहीं बताया। घर पहुंचकर नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन आरोपी से बात करने फैक्ट्री पहुंचे और फिर खटखरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मामले में एसडीओपी सचि पाठक ने जानकारी दी कि नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी की पहचान राममणि मिश्रा के रूप में हुई है, जिसे शनिवार शाम 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *