मऊगंज में पिता, बेटे-बहू को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप:जमीनी विवाद में परिवार पर हमला, तीनों गंभीर घायल; आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्रगढ़ कला में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में पिता बुद्धसेन साकेत, पुत्र चंद्रशेखर साकेत और बहू राजकुमारी साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाड़ तोड़ने से मना करने पर की गाली-गलौज फरियादी बुद्धसेन साकेत, निवासी ग्राम छत्रगढ़ कला, ने नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे अपनी जमीन पर बाड़ लगा रहे थे। इसी दौरान परिवार की गीता साकेत और रीता साकेत वहां पहुंचीं और बाड़ तोड़ने लगीं। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। सिर पर बांस के डंडे से हमले का आरोप आरोप है कि कुछ ही देर में विजय साकेत मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बुद्धसेन साकेत के सिर पर बांस के डंडे से वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद उनके बाएं कंधे और हाथ पर भी हमला किया गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे चंद्रशेखर साकेत और बहू राजकुमारी साकेत के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायलों को आईं गंभीर चोटें चंद्रशेखर के सिर, दाहिनी आंख के ऊपर और पैर में चोटें आईं, जबकि राजकुमारी के सिर में गंभीर चोटें दर्ज की गईं। पत्नी सुशीला साकेत और बेटी रीनू साकेत के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। इस संबंध में प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *