बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनीता सुमन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर विरोधी वक्तव्य को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से जिला अध्यक्ष अनीता सुमन ने कहा कि हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान के मूल निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति अमर्यादित एवं उपहास पूर्ण टिप्पणी की। यह न केवल अशोभनीय है, बल्कि बाबा साहब के प्रति गहरी संवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। इससे बहुजन समाज के आत्म सम्मान व स्वाभिमान को काफी ठेस पहुंचाई गई है। इसे लेकर समाज के हर वर्ग में भारी रोष है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को लोकतांत्रिक मूल्य प्रदान किया इनका इस प्रकार का अपमान व अनादर किसी भी रूप में लोगों को स्वीकार नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आप संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए इस गंभीर मामले में सोच विचार करके इस पर कुछ न कुछ जरूर उचित कदम उठाएंगे। जापान में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनीता सुमन के साथ बसपा के देवतालाब विधानसभा प्रत्याशी अमरनाथ पटेल व सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


