मऊगंज में बिजली खंभे से करंट, गोवंश की मौत:स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

मऊगंज जिले के वार्ड क्रमांक 8 सुंदर पुरवा में सोमवार दोपहर एक बिजली खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। इस घटना ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही को उजागर किया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे एक बैल बिजली पोल के पास पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही गोवंश मौके पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खंभे में पहले भी कई बार करंट फैल चुका है। इसकी शिकायत बिजली कंपनी से की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस खंभे में करंट उतरा है, उसके आसपास अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है। यह स्थान घनी आबादी वाला इलाका है और इसके पास ही दो स्कूल भी स्थित हैं, जहां बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। कई बार की शिकायत प्रत्यक्षदर्शी और मोहल्ले के निवासी आरपी शुक्ला ने भी पूर्व में हुई शिकायतों की पुष्टि की। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और बिजली कंपनी से मांग की है कि खंभे की तत्काल जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *