मऊगंज जिले के नई गढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले शिवराजपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और डेढ़ माह के बच्चे घायल हुए हैं। तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी से रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। देवरिहन गांव निवासी धनंजय आदिवासी (25 वर्ष) पत्नी रेशमा (22 वर्ष) और डेढ़ माह के बालक ऋतिक के साथ खटखरी गांव रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार टक्कर मारने की बाद भाग गई। पुलिस उसका पता लगा रही है।


