मऊगंज में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में रीवा रेफर, सेनुआ के पास सड़क किनारे खड़ा था; चालक फरार

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में सेनुआ के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। ग्राम सेनुआ निवासी 35 वर्षीय शैलेश सिंह पुत्र रामपाल सिंह अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो वाहन तेज गति से आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शैलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चालक फरार, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल के परिजनों को सूचना दी। घायल शैलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी नईगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के आधार पर बोलेरो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *