मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पुराना युवक को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो शनिवार दोपहर सामने आया है। कोन गांव में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार किया है। फरियादी युवक (24) हनुमना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, यह घटना 26 अगस्त को सुबह 9 से 10 बजे के बीच हुई थी। लालमणि कुशवाहा, सोनू उर्फ सोहनलाल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा और सुनील कुशवाहा ने उससे शराब पीने के लिए 1200 रुपए मांगे थे। पैसे न देने पर आरोपियों ने मनीष के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। दहशत और शर्म के कारण प्रयागराज भागा फरियादी ने बताया कि उसे रस्सी से बांधकर कई घंटों तक जंगल में रखा गया था। बाद में वह किसी तरह वहां से भागकर प्रयागराज (इलाहाबाद) चला गया था। शुक्रवार को वीडियो सामने आने पर घर वालों ने इसकी जानकारी मुझे दी। इसके बाद मैंने 4 अक्टूबर यहां पहुंचकर दोपहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना लगभग डेढ़ महीने पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


