मऊगंज में 10 दिन में 185 वाहन चालकों के चालान:ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ₹74,600 वसूले, पुलिस ने हेलमेट लगाने किया प्रेरित

मऊगंज यातायात पुलिस ने 1 से 10 दिसंबर के बीच ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 185 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इनसे ₹74,600 का जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह टीम के साथ वाहनों की लगातार चेकिंग कर रहे हैं। पुलिस सिर्फ चालान पर जोर नहीं दे रही, बल्कि लोगों को ट्रैफिक सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही है। लोगों को हेलमेट लगाने किया जा रहा प्रेरित चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व, सड़क सुरक्षा के नियम और दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में समझाया गया। टीम ने विशेष रूप से युवाओं को यह बताया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य कवच है। यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की आदतों में सुधार लाना है। उन्होंने कहा, “जीवन अनमोल है, इसे सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट जरूर पहनें। ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” पुलिस की इस लगातार मुहिम का सकारात्मक असर अब सड़कों पर साफ दिख रहा है। पहले जहां बिना हेलमेट के वाहन चलाना आम बात थी, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग स्वयं जागरूक होकर हेलमेट पहनकर ही यात्रा कर रहे हैं। इस पहल से न केवल हादसों में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि शहर में यातायात अनुशासन भी मजबूत हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *