मऊगंज में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के मकसद से पुलिस ने एक अहम पहल की है। एसपी दिलीप सोनी ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 17 आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है। लंबे समय से फरार 17 आरोपियों पर केस दर्ज घोषित इनाम की सूची में पीयूष उर्फ दीपक द्विवेदी, गोलू पिता राजभान साकेत, आलोक पाण्डेय, अमन पटेल, राकेश गोड़, मनोज गोड़, साहुल केवट, सुरेश कोल, बृजेन्द्र उर्फ बोख्खी, अतुल मिश्रा, रोहित सिंह, सुमित मिश्रा, कमलेश कोल, भैयालाल पटेल और अंजू तिवारी शामिल हैं। इन सभी पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम रखा गया है। दो आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित इसके अलावा अपहृत लवकुश साकेत की पतासाजी के लिए भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, आरोपी विपिन तिवारी और शिवेंद्र कुमार पाठक की गिरफ्तारी या जानकारी देने पर 10-10 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि एक दर्जन से अधिक फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।


