मऊगंज में 70 साल की महिला का शव मिला:शादी से घर लौटते समय भटक गई थीं, ठंड से मौत होने की आशंका

मऊगंज जिले के छिपिया गांव के पास रविवार सुबह 8 बजे बुजुर्ग महिला का शव मिला है। दोपहर 12 बजे मृतक की पहचान हो पाई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मऊगंज वार्ड नंबर 2 में रहने वाली 70 साल की शुकबरिया कोल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह 14 दिसंबर की शाम मऊगंज स्थित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वहां से घर के लिए निकलीं, पर भटकते हुए पैदल छिपिया गांव के पास पहुंच गईं। माना जा रहा है कि ठंड लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *