मऊगंज में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद केदारनाथ महाविद्यालय परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वच्छता, योग मैट, मंच और ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी और क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पांडेय भी व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। समस्त कार्यक्रम के सुचारु संचालन और विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी एसडीएम बीपी पांडेय को सौंपी गई है। कार्यक्रम में सामूहिक सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया जाएगा।


