मकराना विधायक जाकिर हुसैन गेसावत के बिगड़े बोल:प्रिंसिपल को बोले अपशब्द, गेसावत की फेसबुक पर लाइव में सुनाई दे रही गाली, विवाद होते ही बयान से मुकरे; पोस्ट भी डिलीट

मकराना विधायक और डीडवाना कुचामन के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर गेसावत का यह वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक गेसावत को मकराना के राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल को अपशब्द कहते सूना जा रहा है। यह वीडियो खुद जाकिर गेसावत की फेसबुक पोस्ट में नज़र आ रहा है। वीडियो में कांग्रेस विधायक कॉलेज के प्रिंसिपल पर नाराजगी जाहिर करते हुए नज़र आ रहे हैं और गुस्से गुस्से में प्रो जगदीश झाझड़ा को कुत्ता तक कहते सुनाई दे रहे हैं। जाकिर गेसावत वीडियो में प्रिंसिपल के लिए कह रहे हैं कि उस कुत्ते को निकालो यहां से और दूसरी जगह लगाओ। इस मामले में जब गेसावत से सवाल पूछा गया तो गेसावत इस बात से बिल्कुल मुकर गए। जबकि यह वीडियो खुद उनके ही फेसबुक पोस्ट पर लाइव था। जब उनके खुद के फेसबुक पोस्ट का हवाला दिया गया तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि वो प्रोफ़ेसर के नाम पर धब्बा है। जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को मकराना के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों द्वारा कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। घटना कि जानकारी मिलने के बाद विधायक गेसावत कॉलेज पहुंचे थे और कॉलेज के स्टॉफ और छात्रों के सामने ही प्रिंसिपल के खिलाफ यह अपशब्द कहते नज़र आए थे। उनकी इस लाइव पोस्ट को अबतक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बिगड़े बोल बने चर्चा का विषय विधायक महोदय के ये बिगड़े बोल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। दूसरी तरफ शिक्षक समाज में इसको लेकर रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि विधायक को इस तरह की अमर्यादित भाषा उपयोग लेने की बजाय अगर कोई शिकायत थी तो उसकी जांच करवानी थी। संविदा कर्मी और छात्रों की हाजरी को लेकर बिगड़ा था मामला जानकारी में यह भी आ रहा है कि प्रिंसिपल द्वारा कुछ छात्रों और एक संविदा कर्मी की हाजरी लगाने के लिए ही पिछले दिनों विधायक महोदय द्वारा फोन किया गया था लेकिन प्रिंसिपल जगदीश ने सीधे यह कह दिया कि जो आएगा उसकी हाजरी लग जाएगी। इस बात से विधायक महोदय नाराज थे। प्रिंसिपल बोले अगर मैं गलत हूं तो जांच करवाएं हालांकि इस मामले में जब हमने प्रिंसिपल जगदीश झाझड़ा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो (गेसावत) राजनेता है वो कुछ भी बोल सकते हैं मुझे उनकी बात से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन मैं कहीं गलत नहीं हूं। अगर कोई शिकायत है तो जांच करवा लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *