सागर | उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में कथा वाचक चिन्मयानंद बापू गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज से भेंट की। इस अवसर पर महंत ने भगवान के तथा दद्दा जी महाराज के दर्शन कर दादा धुनी वाले मां नर्मदा को समर्पित विश्व राष्ट्र कल्याण की भावना से हवन किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अनिल तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, राजा रिछारिया, हेमंत पचौरी, संदीप दुबे, राजा श्रीवास्तव, सूरज पटेल, अनिल पटेल एवं सुंदरलाल श्रीवास्तव स्कूल के संस्थापक उपस्थित रहे। महंत गिरी ने बापू का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।


