मकर संक्रांति…अमरकंटक में श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान:तड़के सुबह से ही तटों पर उमड़ी लोगों की भीड़, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं

मकर संक्रांति के अवसर पर अमरकंटक में नर्मदा नदी के तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं। नर्मदा घाटों पर दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। मकर संक्रांति के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। घाटों पर पुलिस बल और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। उनका मानना है कि इस दिन स्नान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *