मकर संक्रांति को फिर से शुरू होगा श्री अग्रसेन धाम का निर्माण कार्य

लुधियाना| अग्रवाल परिवार मिलन संघ के नेतृत्व में हंबड़ां रोड पर बन रहे पंजाब में अग्रवाल समाज के पहले श्री अग्रसेन धाम का निर्माणकार्य 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर फिर से शुरू होगा। अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि किन्ही कारणों से पिछले 5 माह से श्री अग्रसेन धाम का निर्माण कार्य रुका था। संघ के प्रेस सचिव परवीन बंसल ने बताया कि संस्था के पास निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए सिर्फ सीमेंट की जरूरत थी जिसे कल अमावस्या के मौके पर साथियों ने भिजवाना शुरू किया है। इस दिन संघ की तरफ से संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था के वाइस प्रेजिडेंट सीए मनोज गोयल ने बताया कि इस दिन अग्रवाल समाज के भजन गायक हेमन्त अग्रवाल माता बनभौरी वाली का गुणगान करेंगे। धाम के पुजारी मोहन शर्मा द्वारा महालक्ष्मी जी को समर्पित हवन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *