मकर संक्रांति पर ताड़कासुर का दहन व प्रतियोगिता

भास्कर न्यूज | सरायकेला यंग स्टार ग्रुप बुरुडीह विक्रमपुर की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर ताड़कासुर दहन, खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाई सोरन एवं विशिष्ट अतिथि गोपबन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो, महादेव, ग्राम प्रधान बुरूडीह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा 80 फीट ताड़कासुर का दहन किया गया। तड़कासुर दहन को देखने के लिए आसपास एवं दूरदराज के हजारों लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष नकुल चंद्र दास, सचिव सोमनाथ पति, कोषाध्यक्ष संदीप सरदार , उपकोषाध्यक्ष – मुकेश पति ,सदस्य बबलू सरदार, देवनाथ पति, लाल बाबू सरदार ,राकेश पति, जितेन दास, नुनु राम महतो , कृष्ण चंद्र महतो, गणेश चंद्र महतो, कृष्णा तांती, प्रमोद मंडल, दुर्लभ मंडल, स्वरूप मंडल, शंकर तांती, मुकेश महतो,उत्तम मंडल , आकाश मंडल , दिनेश मंडल, विशाल पति ,रूपतन कैर्वत, दुर्लभ मंडल , राजकुमार कैर्वत , राजन पति , सुसेन महतो ग्राम प्रधान लक्ष्मीपोसी , समाजसेवी पुर्ण चन्द्र साहू आदि उपस्थित थे। एक नजर विभिन्न प्रतियोगिताओं पर, बालिका वर्ग के मैजिक बॉल प्रतियोगिता में प्रथम- सोनाली महाराणा, द्वितीय-सोनिया बारीक ,फैंसी ड्रेस में प्रथम-निकिता कैवर्त द्वितीय- निशा दास चेयर रेस में प्रथम – स्वीटी मिश्रा, द्वितीय -सुमित्रा महतो, गणित रेस में प्रथम बेबी महतो, द्वितीय युतिका महतो। बालक वर्ग:- मैजिक बॉल में प्रथम – जीत कैबर्त, द्वितीय – अजय महतो, स्टाइल लड़का में प्रथम-रूपेश महतो ,द्वितीय- देवराज कैबर्त, मेंढ़क रेस में प्रथम संदीप सरदार, द्वितीय – प्रदीप महतो ,म्यूजिक चेयर में प्रथम-आदित्य कैबर्त द्वितीय- विराज कैबर्त, सामान्य ज्ञान में प्रथम – सुमन नापित द्वितीय – कृष्णा महतो। डांस प्रतियोगिता – प्रथम – रिया पति , द्वितीय – गुंजन पति , तृतीय -निशा दास, निकिता दास, सांत्वना पुरस्कार – स्वीटी मिश्रा, सोनाली महापात्र, देवराज, जयराम महतो, रोशन कैर्वत आदित्य कैर्वत , ज्योतिका महतो , निशा मुखी , शुभम कुमार बारिक , रितिका आदि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *