मकर संक्रांति पर दर्शन-दीदार को श्री दरबार साहिब में उमड़ी संगत

अमृतसर | मकर संक्रांति अर्थात माघी के मौके पर मंगलवार को कड़ाके की ठिठुरन के बीच सचखंड श्री हरमंदर साहिब में दर्शन-दीदार को संगत का सैलाब उमड़ा रहा। तड़के से ही लोग पावन सरोवर में दर्शन करने को उतर गए थे। इसके बाद पूरा दिन दर्शन-दीदार और स्नान का सिलसिला जारी रहा। वैसे तो आज बहुतायत में लोग माघी का मेला मनाने श्री मुक्तसर साहिब गए थे लेकिन काफी लोगों ने गुरु घर में हाजिरी भरी। संगत की आमद के मुताबिक एसजीपीसी और श्री दरबार साहिब प्रबंधन ने भरपूर व्यवस्था की थी। लोगों ने पवित्र सरोवर में सनान के बाद सचखंड श्री हरमंदर साहिब के दर्शन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *