मकर संक्रांति पर नवग्रह मंदिर में उमड़ी भीड़:अब तक 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; 150 पंडितों ने कराई सत्यनारायण कथा

खरगोन स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर में मंगलवार को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई, जहां दोपहर 12 बजे तक करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शाम तक यह संख्या एक लाख तक पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया सबसे खास बात यह है कि यहां सूर्य प्रतिमा पर सूर्योदय की पहली किरण पड़ती है। पंडित लोकेश जागीरदार के नेतृत्व में पंडितों ने सुबह मां बगलामुखी, सूर्यदेव और नवग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में 150 पंडितों ने सामूहिक रूप से भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया। मंदिर के गर्भगृह में मां बगलामुखी और सूर्य देव के साथ सभी नवग्रह विराजमान हैं, जिनके मध्य में भगवान सूर्यनारायण की मूर्ति स्थापित है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होने पर यहां पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। नवग्रह मेला शुरू मकर संक्रांति पर्व पर नगर में एक माह का विशेष नवग्रह मेला भी प्रारंभ हुआ है। यह मंदिर खरगोन को नवग्रह की नगरी के रूप में पहचान दिलाता है, जिसकी ख्याति प्रदेश सहित पूरे देश में है। देखें तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *