मकर संक्रांति पर पतंगबाजी शुरु:दिन चढ़ते ही धूप खिली, मंदिरों में दान-पुण्य का दौर

नागौर में आज सुबह तेज कोहरे के बाद अब धूप खिल गई है। मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए लोग जमकर पतंगबाजी का आनंद ले रहे हैं। हवा भी मध्यम गति से चल रही है इस वजह से पतंगबाज काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं लोग मंदिरों में तेरुंडा(13 वस्तुओं) का दान पुण्य कर रहे हैं। गौशालाओं में पहुंचकर लोगों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। शहर में कई सार्वजनिक जगहों पर गायों के लिए हरा चारा डाला गया है। बंशीवाला मंदिर में विशेष आरती की गई। जिला प्रशासन ने आमजन से चाईनीज मांझे का उपयोग ना करने की अपील की है। मकर संक्रांति के पर्व पर आज सुबह से ही कोहरे का काफी जोर था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही नीला आसमान साफ नजर आने लगा है। लोग छतों पर चढ़कर डीजे की धुन पर पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। नागौर में चाट की दुकानों पर काफी भीड़ है, मकर संक्रांति पर लोग पतंगबाजी और जायके का मिक्स लुत्फ ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *