जिले में मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी और दान पुण्य का दौर जारी है। शहर में छतों पर युवा पतंगबाजी कर रहे हैं, जहां डीजे की धुन के साथ ये काटा-वो काटा का शोरगुल की गूंज बनी हुई है। शहर कांग्रेस द्वारा केएम वाटिका में पतंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक दीनदयाल बैरवा ने पदाधिकारियों के साथ पतंगबाजी की। जहां डीजे की धुन पर डांस भी किया। महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने शहर का पैदल भ्रमण कर रामा-श्यामा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्साह और आम जनता का अटूट प्रेम इसी तरह बना रहे। मकर संक्रांति का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मिठास लेकर आए। इसके बाद पालोदा गांव में प्रेम वाल्मिकी के घर पहुंचकर सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। विधायक ने महवा शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले में गुजर बसर करने वाले लोगों के बीच पहुंचकर कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल व मिठाई वितरण की। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके का सम्मान और उनकी सहायता करना कर्तव्य है। इन मेहनतकश लोगों की मुस्कान और दुआएं ही असली पूंजी हैं। पूर्व मंत्री ने पूजा अर्चन की इसी प्रकार मनोहरपुर गांव में पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने परिवार के सदस्यों के साथ मकर संक्रांति पर पूजन किया। उन्होंने कहा कि दान-पुण्य के महापर्व पर हमारा क्षेत्र सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी के बीच प्रेम और भाईचारा और मजबूत हो।


