जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ, ज्योतिबा फुले टर्मिनल मार्केट, मुहाना की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि व्यापारियों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर इस महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर पतंगबाजी न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। महोत्सव में 12 अलग-अलग टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें मराठास, योद्धा, टाइटंस, द लीडर्स, श्री खंडेलवाल, फोर्स, फाइटर्स, मास्टर्स, द चैंपियंस, रॉक्स, किंग, सुपर जॉइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स जैसी टीमों ने रोमांचक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों के लिए सामूहिक गोठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस महोत्सव में राजेंद्र कूलवाल, वसीम कुरैशी, रमेश कूलवाल, योगेश तंवर, राकेश खानचन्द, गौरव जैन, विक्रम सैनी, इमरान कुरैशी, कमलेश नाराणियां, अली कुरैशी, जेके मनीष कूलवाल, मनीष भोजवानी, सुनील गोयल, चिंटू सैनी और राजा खानचन्द जैसे व्यापारियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। संघ के अध्यक्ष ने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद दिया।


