मकर संक्रांति पर बालाजी का अनोखा श्रृंगार किया गया:संकटमोचन मंदिर में पतंग झांकी से सजा भगवान का दरबार, भक्तों को बांटी पतंग और डोरी

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अंबाबाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में एक विशेष आयोजन किया गया। पोष माह से माघ माह में प्रवेश के साथ ही मंदिर में भव्य पतंग झांकी सजाई गई, जिसमें बालाजी को नवीन वस्त्रों से सजाया गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से त्योहार को विशेष बनाने के लिए अनूठी पहल की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ट्रस्टी मुकेश अग्रवाल, एल.एन. गुप्ता और नवीन जैन ने भक्तों को पतंग और डोरी का वितरण किया। यह आयोजन प्रेम की डोर को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को विशेष आयोजन की योजना बनाई गई है। सुबह से ही बालाजी को फीणी, गजक और रेवड़ी का भोग लगाया जाएगा, जिसे बाद में हनुमान भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इस तरह मंदिर में त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *