मकर संक्रांति पर सुबह 7:45 बजे खिली धूप:टीकमगढ़ में दिन का तापमान 20.5 और रात का 9 डिग्री दर्ज

टीकमगढ़ में मंगलवार की सुबह लोगों को ठंड से राहत मिली। पिछले तीन दिनों से छाए घने कोहरे के बाद आज सुबह 7:45 बजे से धूप खिल गई। मौसम में आए इस बदलाव से दिन का तापमान बढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 1.3 डिग्री घटकर 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही 14 जनवरी को बादल छंटने की संभावना व्यक्त की थी। अगले तीन दिनों में फिर आ सकते हैं बादल विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में एक बार फिर आसमान में बादल छा सकते हैं। आज की तेज धूप से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है, जबकि रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। भू-अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का तापमान 10.3 डिग्री था। सोमवार को हल्की धूप के साथ अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। किसानों को लाभ किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है। किसान सीताराम कुशवाहा के अनुसार, इस बार लंबे समय तक कोहरा नहीं छाया, जिससे फसलों की वृद्धि बेहतर हो रही है। कृषि वैज्ञानिक योग रंजन ने बताया कि रात में ठंड और दिन में धूप का यह संतुलन फसलों की पैदावार के लिए अनुकूल है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *