मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित:बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी लौहड़ी पर्व और महाकुंभ के आगाज की शुभकामनाएं

सिविल लाइंस और विद्याधर नगर के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्याधर नगर के मशहूर नाथू दूधवाले के कुल्हड़ दूध के साथ लौहड़ी का पर्व मनाया। समारोह में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के आगाज पर भी चर्चा की गई। बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महाकुंभ के आगाज, लौहड़ी पर्व और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “सारे देश में अलग-अलग नामों से लौहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। यह मौसम परिवर्तन का प्रतीक है और इसके बाद प्रकृति के बदलने की शुरुआत होगी। आज इस क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता लौहड़ी का पर्व मना रहे हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता जयपुर के प्रसिद्ध नाथू दूधवाले के यहां दूध का सेवन कर रहे हैं। सक्रांति पर सभी छतों पर पतंग उड़ाने और तिल-गुड़ खाने की परंपरा निभाई जाएगी, जो देश में सकारात्मकता का माहौल बनाती है।” उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पर भी चर्चा करते हुए कहा, “आज प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हुई है। एक ही दिन में 1 करोड़ 65 लाख लोगों ने स्नान कर विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भारत के सर्वे भवंतु सुखिनः के संदेश को साकार करता है।” कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज शर्मा, रिणवा, बनीपार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पार्षद दिनेश कांवट, सुभाष व्यास, पूर्व पार्षद भवानी सिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जयपुर शहर उपाध्यक्ष रवि शर्मा, शहर मंत्री राजू माथुर, पार्षद राकेश बागड़ा, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष निर्मल राजपुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष श्याम खंडेलवाल, महेश यादव, वार्ड संयोजक अरविंद शर्मा, बनीपार्क मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी सिंह धीरावत, उपाध्यक्ष देव कुमार प्रजापति, बजरंग गुप्ता, अनिल गुर्जर, जीतू स्वामी, रवि गुर्जर, राजेंद्र आशीष खंडेलवाल, राहुल रेनिवाल, अंशुल शर्मा, और अमन झालानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मकर सक्रांति और लौहड़ी के पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *