मकान के बेडरूम में मिला ASI का जला हुआ शव:परिवार गांव गया था, बेड सहित जला मिला शव, सवीना थाना क्षेत्र की घटना

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीलिया फंदा में ट्रैफिक जवान ASI राकेश मीणा(47) का अपने ही मकान में जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में वे अकेले थे। पत्नी और बच्चे उनके अपने गांव कोटपुतली गए हुए थे। आग उसी कमरे में लगी, जिसमें वे लेटे हुए थे। बेड पूरी तरह जल गया। शव भी लेटे हुई अवस्था में जला हुआ मिला। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। शव Mb हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी वजह से आग लगने के कारण ही सामने आया है। संभवतः आग बेड पर लगी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रात में पत्नी ने कई बार कॉल किया, फिर सुबह पड़ोसी घर भेजा
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ASI को रात में कई बात कॉल किया था। रिंग जाती रही लेकिन कॉल अटैंड नहीं हुआ। फिर सुबह वापस कॉल किए तो पत्नी को चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसी को घर भेजकर पता करने को बोला। पड़ोसी घर पहुंचे। कई देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं बोला। फिर पड़ोसी को धुएं की बदबू महसूस होने पर अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोडा तो बेड पर जली हुई लाश दिखी। 21 दिसंबर से ड्यूटी से अनुपस्थित थे ASI
उदयपुर ट्रैफिक डिप्टी अशोक आंजना ने बताया कि ASI राकेश मीणा के निधन की घटना काफी दुखद है। वे 21 दिसंबर से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। इससे पहले भी कुछ दफा वे इसी तरह अनुपस्थित रहे थे। वे मिलनसार थे और कम ही बातचीत करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *