मकान में स्टोर की शराब, होम डिलीवरी करता था

लुधियाना| किराए के मकान में शराब स्टोर का एक्टिवा पर होम डिलीवरी करने वाले को थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने काबू कर लिया। उसके कब्जे से 1588 शराब की बोतलें बरामद की। आरोपी का नाम गुरचरण सिंह है, वह बांगड़ू मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शराब की तस्करी करता है। वह एक्टिवा पर ग्राहकों को शराब की होम डिलीवरी देता है। इस पर एएसआई परमजीत व उनकी टीम ने कश्मीर नगर चौक में नाकाबंदी की और एक्टिवा सवार आरोपी को काबू किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुरानी माधोपुरी स्थित मकान में रेड कर स्टोर की गई शराब बरामद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *