मक्का प्लांट से निकल रहा जहरीला अपशिष्ट:कोंडागांव में किसानों का विरोध प्रदर्शन, बोले- पीने के पानी पर भी मंडरा रहा खतरा

कोंडागांव के मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से निकल रहे रासायनिक अपशिष्ट के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण प्लांट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। प्लांट से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी हजारों एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों का आरोप है कि अपशिष्ट से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। खेतों में फैलने से मिट्टी और पानी प्रदूषित हो रहे हैं। इससे खेत के केंचुए और मछलियां मर रहे हैं। पीने के पानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई कई महीनों से शिकायत के बावजूद प्लांट प्रबंधन और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आक्रोशित भीड़ ने प्लांट परिसर में घुसकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। प्लांट प्रबंधन ने कही ये बात मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण इकाई के महाप्रबंधक सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि गिला चारा बनाने से निकल रहे अपशिष्ट की शिकायत का आकलन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। किसानों ने दी ये चेतावनी किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्लांट बंद नहीं किया जाता या अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि यदि प्रदूषण नहीं रोका गया तो क्षेत्र की कृषि और पशुधन को गंभीर नुकसान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *