भास्कर न्यूज | दोरनापाल मक्के-मदीना से उमराह कर लौटे 12 जायरीनों का सुकमा नगर में स्वागत हुआ। फूलों की वर्षा और जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई। उमराह कर लौटे लोगों में चार महिलाओं और एक 7 वर्षीय बालक सहित 12 लोग शामिल हैं। नगर के मुस्लिम समाज के साथ ही जनप्रतिनिधि हरीश कवासी सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उनका स्वागत किया। जायरीनों का स्वागत दोरनापाल, केरलापाल और सुकमा नगर के अलग-अलग स्थानों पर समाज के लोगों ने फूल बरसाकर किया।


