मक्खनविंडी गांव में जिंदा मिली मिसाइल 24 घंटे बाद डिफ्यूज

भास्कर न्यूज | अमृतसर मिंडी में वीरवार को एक संदिग्ध मिसाइल पार्ट मिला, जिसे आज इंडियन एयर फोर्स और आर्मी की विशेष टीम ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। यह मिसाइल का हिस्सा वीरवार को गांव निवासियों को खेतों में मिला था, जिसके बाद तुरंत पुलिस और सेना को सूचित किया गया। मिसाइल के हिस्से में विस्फोटक होने की आशंका के चलते पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और लोगों को सुरक्षा के लिहाज से करीब 1.5 किलोमीटर दूर भेजा गया। सेना की बम निरोधक टीम और इंडियन एयर फोर्स के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की है और राहत की सांस ली है कि समय रहते कोई बड़ा हादसा टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *