मक्खन हत्याकांड: 5 दिन के बाद भी हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

अमृतसर | मक्खन सिंह हत्याकांड मामले में 5 दिन के बाद भी पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है। मामले को सुलझाने के लिए एजीटीएफ, सीआईए और 2 से 3 थानों की टीम लगी हुई है। बता दें कि 18 नवंबर सुबह 9.50 बजे 3 हमलावरों ने बस स्टैंड पर काहलों ट्रांसपोर्ट के सहायक अड्डा इंचार्ज मक्खन सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप के डोनी बल ने ली थी। ट्रांसपोर्ट के मालिक रविकरन सिंह काहलों ने फिरौती न देने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया था। एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि आरोपियों के बहुत नजदीक पहुंच गए हैं। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *