अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य क्षेत्र स्थित करना का बास एनीकट पर मगरमच्छ द्वारा चीतल का शिकार किए जाने का रोमांचक दृश्य सामने आया है। एनीकट में पानी के भीतर एक मगरमच्छ आगे चल रहा था, जबकि उसके पीछे चीतल पानी पार कर रहा था।जैसे ही चीतल मगरमच्छ के करीब पहुंचा, मगरमच्छ ने अचानक अपनी दिशा बदली और तेज गति से चीतल का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में मगरमच्छ ने पानी के भीतर चीतल को दबोच लिया और उसका शिकार कर लिया। इस दौरान इय द्श्य देख रहे पर्यटकों की भी सांसें अटक गई और और वीडियो बनाते वक्त सब कहने लगे की चीतल की जान बच जाए और कहने लगे की ये दिशा समझ नहीं पा रही और मगरमच्छ बिल्कुल पास पहुंच गया और पानी के अंदर ही चीतल को दबोच लिया और चीतल चिल्लाता रहा और मगरमच्छ उसे पानी की गहराई में ले गया हालांकि पर्यटक शिकार को देखकर रोमांचित हो उठे और दुखी भी हो गए दिल्ली गुरुग्राम से आए करीब 200 पर्यटकों ने ये तस्वीर अपने अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर ली कुछ पर्यटक तो कहने लगे ऐसा शिकार पहली बार देखा है। बताया जा रहा है कि करना का बास एनीकट में वर्तमान में करीब 30 से 40 मगरमच्छ मौजूद हैं, जिससे यह क्षेत्र वन्यजीव गतिविधियों के लिहाज से काफी संवेदनशील बना हुआ है।


