धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर सुरक्षा और बचाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इसमें कुल 541 अभ्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें 476 मुख्य सूची के और 65 आरक्षित अभ्यार्थी शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नाव चलाने की तकनीक, नाव संचालन से जुड़े आवश्यक उपकरणों की जानकारी और बचाव अभियानों के समय नाव पर चढ़ने से पहले अनिवार्य सुरक्षा उपकरण साथ रखने की विधि विस्तार से सिखाई गई। यह प्रशिक्षण सिविल डिफेंस टीम प्रभारी ऋषि शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ट्रेनर मनोज कोहिनूर, प्रदीप और शिवकुमार ने मौके पर उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराए।
अधिकारियों ने बताया कि अगले 2 दिनों तक अभ्यर्थियों को लेटर संचालन (लाइफ रेस्क्यू तकनीक) का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
नागरिक सुरक्षा विभाग का यह कदम आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


