मजगांव में टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा शुरू, विजेता होंगे पुरस्कृत

दाढ़ी| ग्राम पंचायत मजगांव में शुक्रवार से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये सरपंच बिरेंद्र चंद्रवंशी, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये पूर्व सरपंच चंद्रप्रकाश धुर्वे द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नंदराम गंधर्व, सेवा सहकारी समिति मजगांव अध्यक्ष राजाराम सिंह ठाकुर, सरपंच बिरेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व सरपंच संतोष साहू व लालाराम चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष (बेमेतरा) भारती गंधर्व, उप सरपंच रामदेव चंद्राकर, डॉ. उगेन्द्र जायसवाल, पूर्व सरपंच छिरहा बिरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *