मजदूरी नहीं मिलने पर वनमंडल कार्यालय पहुंचे मजदूर:ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत काम करने वालों को 8 माह से नहीं मिला पैसा

मरवाही वनमंडल में ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत पौधारोपण और घास छिलाई का काम करने वाले सैकड़ों मजदूर अपनी मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर वनमंडल कार्यालय पहुंचे। मजदूरों का कहना है कि उन्हें पिछले 6 से 8 माह से भुगतान नहीं मिला है। यह कार्य मरवाही वनमंडल के धनपुर सर्किल के साल्हेकोटा और चुवाबहरा गांवों में किया गया था। लगभग 150 मजदूरों ने जुलाई में काम शुरू किया था, जो सितंबर में पूरा हो गया था। मजदूरों के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। मजदूर अपनी मजदूरी के लिए लगातार वनमंडल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। लगभग 150 मजदूरों ने वनमंडल अधिकारी को आवेदन देकर जल्द भुगतान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *