मजदूर की बाइक पार, पंप हाउस से ले गए बिजली तार

अंबिकापुर | जिले में 24 घंटे में एक मजदूर की बाइक व पंप हाउस से बिजली का तार चोरी हो गया। पहली घटना अंबिकापुर के थाना गांधीनगर क्षेत्र की है। ग्राम आमगांव, थाना जयनगर, निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया वह मजदूरी करता है। गुरुवार शाम उन्होंने अपनी बाइक अजिरमा बुधवारी बाजार में पानी टंकी के पास खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर बाइक नहीं थी। उसने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी घटना थाना बतौली क्षेत्र के देवरी की है। अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि देवरी रोड पुलिया से पहले सड़क किनारे उनकी पत्नी के नाम से निर्माणाधीन पंप हाउस से चोरों ने लोहे का दरवाजा और बोर के लिए लगाए गए बिजली कनेक्शन के तार चोरी कर लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *